No festivals today or in the next 14 days. 🎉
Brahma, Vishnu, Mahesh Aarti || भगवान् ब्रह्मा, विष्णु, महेश की आरती : Divine Worship of the Trinity for Creation, Preservation, and Destruction
Brahma, Vishnu, Mahesh Aarti (भगवान् ब्रह्मा, विष्णु, महेश की आरती )
Brahma Vishnu Mahesh को Tridev के रूप में जाना जाता है, जो Creator, Preserver, और Destroyer के रूप में cosmic powers का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस आरती में Lord Brahma, Lord Vishnu, और Lord Shiva की महिमा का वर्णन किया गया है। यह आरती devotees को balance, harmony, और spiritual enlightenment प्रदान करती है।
भगवान् ब्रह्मा, विष्णु, महेश की आरती
जय शिव औंकारा, भज शिव औंकारा।
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव अर्द्धंगी धारा
॥ ॐ हर हर महादेव ॥
एकानन चतुरानन पञ्चानन राजै।
हंसासन गरुडासन वृषवाह न साजै॥ २॥ ॐ हर हर०
दो भुज चारु चतुर्भुज दशभुज अति सोहै।
तीनों रूप निरखते त्रिभुवन-जन मोहै॥ ३॥ ॐ हर हर०
अक्षमाला वनमाला रुण्डमाला धारी।
त्रिपुरारी कंसारी करमाला धारी ॥ ४ ॥ ॐ हर हर०
श्वेताम्बर पीताम्बर बाघाम्बर अंगे।
सनकादिक गरुडादिक भूतादिक संगे॥ ५॥ ॐ हर हर०
कर. मध्ये. सुकमण्डलु चक्र शूलधारी।
सुखकारी दुखहारी जग-पालनकारी ॥ ६॥ ॐ हर हर०
ब्रह्मा. विष्णु सदाशिव जानत अविवेका।
प्रणवाक्षरमें शोभित ये तीनों एका॥ ७॥ ॐ हर हर०
त्रिगुणस्वामिकी आरति जो कोइ नर गावै।
भनत शिवानन्द स्वामी मनवाज्छित पावै॥ ८ ॥ ॐ हर हर०